Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बच्चों के झगड़े पर पथराव, VIDEO:महिला से गाली-गलौज के विरोध पर विवाद, छत से ईंट-पत्थर चलाए, सड़क ईंटों से पटी

    9 hours ago

    1

    0

    संभल जिले के सुल्तानपुर खुर्द गांव में बच्चों के मामूली झगड़े के बाद दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। यह घटना 15 मार्च की शाम को हुई, जिसमें एक महिला से गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बहजोई थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द गांव निवासी नगमा पत्नी फुरकान ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 मार्च की शाम करीब 6 बजे पड़ोसी अकबर, असलम, नौशे, शौकत पुत्र यकीन शाह, कासिम पुत्र शौकत, नसीम और सलीम पुत्र अकबर उनकी जेठानी को बच्चों के झगड़े को लेकर गाली दे रहे थे। पहले 2 तस्वीरें देखिए… नगमा के विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। एक पक्ष ने छत से, जबकि दूसरे पक्ष ने नीचे से पत्थर फेंके। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। करीब 40 मिनट तक चले इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से 15 से 20 मिनट तक पत्थरबाजी हुई, जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर खुर्द गांव में दो पक्षों के बीच पथराव की घटना हुई है। नगमा की शिकायत के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 3(5), 191(2), 125, 115(2), 352 और 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBI ने घूस लेते रंगे हाथ 2 को पकड़ा:ECHS के मेडिकल ऑफिसर व प्राइवेट अस्पताल के प्रतिनिधि रेफर के बदले रिश्वत
    Next Article
    110 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर:आजमगढ़ पुलिस ने 17 अपराधियों पर की कार्रवाई, विवेचना के दौरान मिले थे चीन दुबई के कनेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment