Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या की:दूसरे समुदाय के युवक से अफेयर था, बदनामी के डर से मार डाला

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में भाई ने अपनी बहन की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध और बदनामी के कारण हुई। हत्या के बाद भाई ने स्वयं पुलिस को सूचना देकर अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उक्त घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे संभल के थाना असमोली क्षेत्र के मतावली पट्टी जग्गू गांव में हुई। मृतका की पहचान रुपजहां के रूप में हुई है, जबकि हत्या करने वाले भाई का नाम जाने आलम है। रुपजहां गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम करती थी। बीते बुधवार को वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। रुपजहां ने थाने पहुंचकर खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ रहने और सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद प्रेमी उसे अमरोहा स्थित अपनी रिश्तेदारी में ले गया था। गांव और आसपास के क्षेत्र में हो रही बदनामी के चलते लड़की के परिजन कुछ अन्य लोगों के साथ अमरोहा पहुंचे। वे गुरुवार को रुपजहां को मनाकर वापस घर ले आए थे। बहन के इस कदम और बदनामी से आहत होकर भाई जाने आलम ने उसकी हत्या कर दी। रात करीब 11 बजे घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी, असमोली सीओ कुलदीप कुमार और एएसपी कुलदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। जाने आलम ने पुलिस को बताया कि बहन के इस कदम से काफी बदनामी हो रही थी और लोग ताने दे रहे थे। उसने कहा कि लोगों की बातें बर्दाश्त से बाहर हो रही थीं, उसने बहन की हत्या कर दी। एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि भाई ने बहन की हत्या कर दी है, आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है फिलहाल अभी कोई तैयारी नहीं मिली है इस घटना में जी जिसकी भूमिका सामने आएगी उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में लाट-साहब जुलूस की तैयारी:17 संवेदनशील स्थान चिह्नित, 3 हजार लोग मुचलका पाबंद
    Next Article
    गोरखपुर में धूप से दिन में बढ़ी गर्माहट:29 डिग्री तक बढ़ा पारा, सुबह- शाम ठंड बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment