Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निजी बस में तोड़फोड़, यात्रियों में दहशत:पत्थर मारकर शीशे तोड़े, भंगवा चुंगी बस अड्डे पर नंबर लगाने को लेकर विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा चुंगी बस अड्डे पर मंगलवार सुबह 8 बजे करीब को नंबर लगाने को लेकर विवाद हो गया। प्रयागराज से सवारी लेकर पहुंची एक निजी बस में कुछ अज्ञात लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना से बस के अंदर बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अड्डे पर पहुंचते ही पहले से मौजूद कुछ लोगों ने नंबर लगाने को लेकर बहस शुरू कर दी। विवाद जल्द ही हिंसक हो गया और हमलावरों ने बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव में बस के शीशे टूट गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट भी की। घटना के दौरान यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि बस को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भंगवा चुंगी स्थित इस अवैध बस अड्डे पर नंबर को लेकर अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती है। कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नैमिषारण्य में चंद्र ग्रहण के चलते मंदिरों के कपाट बंद:सीतापुर में शाम 7 बजे खुलेंगे कपाट, 6 से 6:48 तक दिखेगा ग्रहण
    Next Article
    संभल में चंद्र ग्रहण से पहले छह होलिका दहन:ब्रह्म मुहूर्त में पूजन, लोगों ने गन्ने भूनकर की परिक्रमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment