Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गर्मी में 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान:पिछले साल के मुकाबले 76 मिमी कम बारिश, धान की बुवाई भी प्रभावित

    21 hours ago

    1

    0

    संभल में गुरुवार को तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह 8 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 129 दर्ज किया गया। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और रात में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि में करीब दो घंटे बारिश हुई थी, लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी से खास राहत नहीं मिली। तेज धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो गया। पिछले साल के मुकाबले 76 मिमी कम बारिश इस वर्ष संभल में बारिश की कमी बनी हुई है। पिछले साल इन दिनों तक करीब 200 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी, जबकि इस जुलाई में अब तक 126 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। वर्ष 2025 की तुलना में इस समय तक करीब 76 मिलीमीटर कम बारिश हुई है। बारिश की कमी के कारण लोगों को इस साल अधिक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। 12 दिन देरी से आया मानसून इस बार मानसून की दस्तक 12 दिन देरी से हुई, जिसका असर नौतपा पर भी देखने को नहीं मिला। मानसून में देरी के कारण किसानों ने धान की बुवाई भी देर से शुरू की। पहली बारिश के बाद किसान धान की बुवाई के लिए खेतों में उतर गए हैं। बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं स्थानीय निवासी मोहित कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से धूप निकलने के कारण गर्मी बढ़ गई है। अब तक हुई बारिश से गर्मी से राहत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में इस समय तक अच्छी बारिश हो जाती थी, लेकिन इस बार बारिश कम होने से गर्मी और उमस बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ट्यूबवेल पर युवक की धारदार हथियार से हत्या:शराब की बोतल और गिलास मिले, शव उठाने पर परिजनों और पुलिस में नोकझोंक
    Next Article
    लखनऊ- लीडलेस पेसमेकर से बुजुर्ग का सफल इलाज:बिना चीरा ड्यूल चैंबर पेसमेकर लगाया, अगले ही दिन अस्पताल से मिली छुट्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment