Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ- लीडलेस पेसमेकर से बुजुर्ग का सफल इलाज:बिना चीरा ड्यूल चैंबर पेसमेकर लगाया, अगले ही दिन अस्पताल से मिली छुट्टी

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के डॉक्टरों ने गंभीर हदय संबंधी समस्या से जूझ रहे 67 वर्षीय मरीज का बिना चीरा लगाए आधुनिक तकनीक से सफल इलाज किया। मरीज को सीने में बेचैनी, धड़कन तेज होने और पिछले तीन दिनों से बार-बार बेहोश होने की शिकायत थी। जांच में पता चला कि वह सिक साइनस सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इस बीमारी में दिल का प्राकृतिक पेसमेकर सामान्य गति से धड़कन बनाए रखने में सक्षम नहीं रहता। वायर लेस पेसमेकर से हुआ इलाज मामले की गंभीरता को देखते हुए मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.दानिश हसन काज़मी की अगुवाई में टीम ने एवीईआईआर डीआर ड्यूल चैंबर लीडलेस पेसमेकर लगाने का फैसला किया। यह अत्याधुनिक तकनीक कैथेटर के जरिए अपनाई जाती है, जिसमें सीने पर चीरा लगाने, टांके लगाने या पेसमेकर की तारें लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। डॉ.दानिश हसन काज़मी ने बताया कि मरीज को तैराकी का शौक है। ऐसे में पारंपरिक पेसमेकर से जुड़े चीरे, सीने पर उपकरण के उभार और दैनिक गतिविधियों पर लगने वाली सीमाओं को लेकर वह चिंतित थे। आधुनिक लीडलेस पेसमेकर की मदद से इन सभी परेशानियों से बचा जा सका। पेस मेकर की ये है खूबी डॉ.दानिश ने बताया कि एवीईआईआर डीआर तकनीक हृदय की धड़कन संबंधी बीमारियों के इलाज में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह बिना तारों और बिना सर्जिकल पॉकेट के ड्यूल चैंबर पेसिंग की सुविधा देती है। इससे संक्रमण और अन्य जटिलताओं का खतरा कम होता है तथा मरीज पहले की तुलना में तेजी से सामान्य जीवन में लौट सकता है। अगले दिन ही अस्पताल से मिली छुट्टी पेसमेकर लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही। मरीज को अगले ही दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीने पर किसी तरह का निशान, उभार या तार नहीं होने के कारण वह जल्द ही अपनी सामान्य दिनचर्या और पसंदीदा गतिविधियों में लौट सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में गर्मी में 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान:पिछले साल के मुकाबले 76 मिमी कम बारिश, धान की बुवाई भी प्रभावित
    Next Article
    सहारनपुर में रकम दोगुनी का झांसा देकर ठगे 25.94 लाख:कोर्ट के आदेश पर हुई FIR,आरडी-एफडी में निवेश करने के नाम पर फंसाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment