Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ग्रामीण की हत्या का आरोप:पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया, पुलिस फोर्स तैनात

    16 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में एक ग्रामीण की कथित हत्या के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। यह घटना गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र के एहरौला नबाजी गांव में हुई। परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक की पहचान 38 वर्षीय दिनेश पुत्र ताराचंद के रूप में हुई है। सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि में गांव के जंगल में, जहां खनन होता है, दिनेश का शव मिला था। परिजनों का आरोप है कि दिनेश को घर से बुलाकर हत्या की गई और फिर शव को पन्नी में फेंक दिया गया। जानकारी के अनुसार, दिनेश अपने बेटे अंकित के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में जंगल से बालू लेने गए थे। इसी दौरान वहां झगड़ा हुआ। बेटे अंकित ने बताया कि उसके पिता को पीटते देख वह डरकर भाग आया, जबकि हमलावर दिनेश को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। परिवार के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो दिनेश की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मध्यरात्रि में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपनी मांग पर अड़े परिजन हंगामे की सूचना पर जुनावई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में बबराला थाना पुलिस और पुलिस लाइन से 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। मौके पर 400 से अधिक ग्रामीण मौजूद हैं। मृतक दिनेश अपने पीछे पत्नी वीरेशवती, बेटे अंकित (11), और तीन बेटियों स्वाति (7), काजल (8) व निकासी (4) को छोड़ गए हैं। पुलिस लगभग दो घंटे से परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। वीरेशवती ने बताया कि रात ट्रैक्टर-ट्राली लेकर बालू के लिए बुलाया गया था, इनके साथ मारपीट की गई और हत्या करने के बाद शव को पन्नी में फेंक दिया गया है। पुलिस वाले इन्हें लेकर चले गए मुझे इनका मुंह तक नहीं दिखाया है। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि एक ग्रामीण का शव मिला था, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। परिवार के लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए समझाया जा रहा है, जो भी उनकी शिकायत होगी उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ DPM पर रिश्वत के आरोप में जांच टीम गठिम:5 दिन में देनी है रिपोर्ट, उसी के आधार पर होगी आग्रिम कार्रवाई
    Next Article
    सहारनपुर में इंश्योरेंस कंपनी के सर्वर रूम में आग:दमकल ने समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment