Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में इंश्योरेंस कंपनी के सर्वर रूम में आग:दमकल ने समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला

    17 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में मंगलवार को आग लग गई। आग कार्यालय के सर्वर रूम में लगी थी, जिस पर दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन विभाग को मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय से धुआं निकलने और आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग ने तत्काल दो फायर टेंडर घटनास्थल पर रवाना किए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जांच में पता चला कि आग कार्यालय के सर्वर रूम में लगी थी। सर्वर रूम में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, केबल और नेटवर्क सिस्टम मौजूद होने के कारण आग के तेजी से फैलने का खतरा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाया। दमकल कर्मियों ने ब्रीदिंग अपरेटस (बीए सेट) पहनकर धुएं से भरे भवन में प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझाने के बाद परिसर को सुरक्षित करने के लिए स्मोक एग्जॉस्टर का उपयोग कर धुआं बाहर निकाला गया। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग समय पर नियंत्रित नहीं होती, तो यह कार्यालय के अन्य हिस्सों में फैलकर भारी नुकसान पहुंचा सकती थी। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ग्रामीण की हत्या का आरोप:पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया, पुलिस फोर्स तैनात
    Next Article
    प्रतापगढ़ में बस यात्री से 1.06 करोड़ की हेरोइन बरामद:एंटी नारकोटिक्स टीम ने की बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment