Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 'ग्रीन संभल, क्लीन संभल' अभियान:जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए लोगों को किया जागरूक

    2 hours ago

    1

    0

    मानव विकास जनसेवा समिति ने सम्भल में 'ग्रीन सम्भल, क्लीन सम्भल' अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। इसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना है। अभियान की शुरुआत नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 26 से हुई, जहाँ समिति सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उन्हें साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़ा इधर-उधर न फेंकने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ वातावरण से शहर की सुंदरता बढ़ती है और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। समिति ने लोगों से अपने घरों और मोहल्लों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। समिति के अध्यक्ष डॉ. नाज़िम ने बताया कि यह अभियान पिछले एक वर्ष से लगातार चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, और आम लोगों की भागीदारी के बिना पूर्ण स्वच्छता संभव नहीं है। डॉ. नाज़िम ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी बर्बादी से बचना चाहिए। सभी को जल संरक्षण के प्रति सजग रहना चाहिए। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को जल बचाने के सरल उपाय बताए और उन्हें दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फारुक जमाल, मोहम्मद वामिक, नादिर शाह, समद अहमद, शुऐब, मोहम्मद नवाज़ और अब्दुल कादिर सहित कई सदस्य उपस्थित थे। समिति ने बताया कि यह अभियान शहर के अन्य वार्डों में भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में महिला से देवर ने की मारपीट:मकान की नींव भरने को लेकर हुआ विवाद, सिर में लगी चोट
    Next Article
    लखनऊ में जेवर कारीगर की जहर पीने से मौत:पत्नी से चल रहा था विवाद, कमरे में अचेत अवस्था पड़े मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment