Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में महिला से देवर ने की मारपीट:मकान की नींव भरने को लेकर हुआ विवाद, सिर में लगी चोट

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में मकान की नींव भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। देवर ने फावड़े से हमला कर महिला के सिर में चोट पहुंचाई। घायल महिला को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्राम गमोरा निवासी सुनीता पत्नी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके देवर उनकी जमीन पर जबरन अतिरिक्त नींव भर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके देवर कायम सिंह, अरविंद और अवनीश ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में सुनीता के सिर में गंभीर चोटें आईं। कोतवाली थाना अध्यक्ष फटे बहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है और महिला को चोटें लगी हैं। उसका प्राथमिक उपचार करा दिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सवर्ण आर्मी प्रमुख, परशुराम प्रकोष्ठ अध्यक्ष हाउस अरेस्ट:दिल्ली में UGC बिल के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे
    Next Article
    संभल में 'ग्रीन संभल, क्लीन संभल' अभियान:जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए लोगों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment