Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में जुम्मे की नमाज अदा हुई, 3000 लोग रहें:नमाजी बोले- जामा मस्जिद में नमाज के दौरान एकादशी रंग का डीजे बजाया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। इस दौरान जामा मस्जिद के पास एकादशी रंग का डीजे बजने से नमाजियों ने भाईचारे पर सवाल उठाए। मस्जिद में 3 हजार से अधिक लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के लिए संभल में दो थानों की पुलिस के अलावा आर.आर.एफ.-पी.ए.सी. (RRF-PAC) को तैनात किया गया था। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने कंट्रोल रूम से पूरे शहर की निगरानी की गई। जामा मस्जिद की ओर जाने वाले तीनों रास्तों पर बैरियर लगाकर बल तैनात किया गया था, और नमाज अदा करने वालों के अतिरिक्त किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। शुक्रवार दोपहर 01:40 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के 3000 से अधिक लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। नमाजियों ने देश, दुनिया और शहर में अमन-शांति की दुआ मांगी। नमाज के बाद दोपहर 02:30 बजे तक सभी लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। मोहम्मद दानिश ने सुरक्षा व्यवस्था को अच्छा बताते हुए कहा कि लोगों ने सुकून के साथ नमाज अदा की। मोहम्मद रिजवान अल्ली पहलवान ने बताया कि मस्जिद में तीन से चार हजार लोगों ने रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज अदा की। हालांकि, नमाजी इरशाद हुसैन छोटे गद्दी ने एक घटना पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा हो रही थी, जबकि मस्जिद से थोड़ी ही दूरी पर एकादशी रंग का डीजे बज रहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि नमाज के दौरान डीजे बंद किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे उन्होंने 'भाईचारा' नहीं बताया और कहा कि यह सब ठीक नहीं हुआ। इस अवसर पर मस्जिद सचिव मसूद फारुखी एड., सईद अख्तर इसराईली, यावर फ़राज़, नवाब साद आदिल, मोहम्मद काशिफ, हाजी अनीस सहित समुदाय के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 27-28 फरवरी को सेल मेला:भारी भीड़ के मद्देनजर यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था लागू
    Next Article
    शादी के 6 दिन बाद दुल्हन चाचा के साथ फरार:हाथरस में ससुराल वालों को बेहोश कर 15 लाख की ज्वैलरी और नकदी भी ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment