Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में किसानों ने जलाई गन्ने की होली:600 रुपए प्रति क्विंटल भाव करने की मांग पर प्रदर्शन

    5 hours ago

    1

    0

    सम्भल के विभिन्न गांवों में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर किसानों ने गन्ने की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। किसानों का कहना है कि गन्ने की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और मजदूरी के दाम बढ़ने से उत्पादन खर्च काफी अधिक हो गया है। इसके बावजूद गन्ने का मूल्य लागत के अनुरूप नहीं बढ़ाया गया है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रति बीघा 20 से 25 क्विंटल गन्ना उत्पादन का हवाला दिया। देखें 3 तस्वीरें… प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से गन्ने की होली जलाई। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान नेताओं ने जोर देकर कहा कि गन्ना किसानों की आय का मुख्य स्रोत है और उचित मूल्य न मिलने पर परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने सरकार से गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने और भुगतान समय पर सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने गन्ना भुगतान में हो रही देरी पर भी नाराजगी व्यक्त की, जिसके कारण किसानों को कर्ज लेना पड़ रहा है और वे आर्थिक दबाव में हैं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो तहसील स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसानों ने अपनी एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    21 तोपों की सलामी के साथ निकली हथौड़ा बारात:प्रयागराज की पुरानी परम्परा, मेयर ने की अगुवाई, अनोखी होली का आगाज
    Next Article
    मंदिर में पर्स चोरी के आरोप में नाबालिगों की पिटाई:भीड़ ने बच्चों को खंभे से बांधा, पुलिस ने छुड़ाकर पूछताछ शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment