Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में लापता लड़के का शव मिला, मां बेसुध हुई:डीजे पर डांस करते हुए गायब हुआ था, भाई ने हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में होली के त्योहार पर डीजे पर डांस करते समय लापता हुआ एक 13 वर्षीय किशोर मृत अवस्था में मिला है। उसका शव खेत की मेड़ के पास एक पानी के गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त घटना संभल तहसील के थाना रायसत्ती क्षेत्र के गांव नई बस्ती लोधी सराय की है। मृतक की पहचान बलराज सैनी (13 वर्षीय) पुत्र स्व. संजय सैनी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 3 मार्च की रात को गांव में होली के अवसर पर डीजे बज रहा था। रात 10 बजे डीजे बंद होने के बाद बलराज घर नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन, 4 मार्च की सुबह लगभग 5 बजे, जब ग्रामीण खेतों पर काम करने गए, तो उन्होंने खेत की मेड़ के पास पानी के एक गड्ढे में बलराज का शव देखा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक के भाई टीटू ने बताया कि बलराज चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बलराज के गले पर नाखून और गला दबाने के निशान थे। टीटू ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि किशोर का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मां फूलवती, टीटू (32) रोहित (26) सागर (17) एवं भागवती (28) की शादी हो चुकी है। मृतक बलराज सैनी की तबीयत खराब रहती है और उसने यूकेजी तक की पढ़ाई की है। बेटे को याद कर मां फूट-फूट कर रो रही है, घर आने-जाने वाले हर व्यक्ति से बेटे को बुलाने की गुहार लगा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:मैनपुरी में होली के जश्न के बीच चले लाठी डंडे, 4 घायल
    Next Article
    बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत:होली मिलकर लौटते समय हादसा, दो भतीजे हादसे में घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment