Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत:होली मिलकर लौटते समय हादसा, दो भतीजे हादसे में घायल

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब उसकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में युवक के दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान अंकुर के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार देर शाम की है। अंकुर अपने भतीजों सौरभ और गौरव के साथ कटरा थाना क्षेत्र में रिश्तेदारों से होली मिलकर अपने घर बेहटी गांव लौट रहा था। वे तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के दिलावलपुर के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। इस हादसे में अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसके दोनों भतीजे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया। घायल भतीजों का इलाज जारी है। गुरुवार को अंकुर के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक के भाई रोहित ने बताया कि अंकुर चार भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में लापता लड़के का शव मिला, मां बेसुध हुई:डीजे पर डांस करते हुए गायब हुआ था, भाई ने हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, मां ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment