Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मनाई गई वाल्मीकि जयंती:अर्धनारीश्वर महाकाल मंदिर में हुआ हवन, श्रद्धालुओं के बीच बंटा प्रसाद

    9 hours ago

    1

    0

    संभल में ग्राम मढ़लाई स्थित श्री अर्धनारीश्वर महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि महासभा के अध्यक्ष एवं मंदिर के उपाध्यक्ष सर्वेश वाल्मीकि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विधि-विधान से हवन और कीर्तन हुआ। श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य वक्ता पंडित मनोज शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने रामायण की रचना कर मानव समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी हर प्रसाद सहित जीतू, अमित शर्मा, राजपाल वाल्मीकि, कुंदन वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, उषा वाल्मीकि, सरजीत, रामचंद्र प्रजापति, डोरी लाल, अनुज राजोरिया, महेंद्र, मनवीर, तुलसी सहित अनेक ग्रामीण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट:व्यापारियों से सुरक्षा पर किया संवाद, CCTV लगाने की अपील भी की
    Next Article
    दिनेश प्रताप सिंह बोले- पीएम का अपमान असहनीय:कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कहा- संस्कारहीन व्यक्ति पशु के समान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment