Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिनेश प्रताप सिंह बोले- पीएम का अपमान असहनीय:कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कहा- संस्कारहीन व्यक्ति पशु के समान

    9 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में ​उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए ब बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय संस्कृति में संस्कारहीन व्यक्ति को पशु के समान माना गया है और कांग्रेस नेतृत्व की यही संस्कृति अब उनके कार्यकर्ताओं तक पहुंच रही है। ​'प्रधानमंत्री देश के हैं, उनका अपमान असहनीय' ​रायबरेली में मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भाजपा के नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं- वे खरगे और राहुल गांधी के भी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के पिता का अपमान किया है, जिससे रायबरेली की जनता बेहद आहत और दुखी है। उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति अपने संस्कारों से बंधा नहीं है, वही इस तरह की भाषा का प्रयोग कर सकता है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।" ​'गांधी परिवार अपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संभाले' ​राज्यमंत्री ने कांग्रेस संगठन पर तंज कसते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे केवल नाम मात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जबकि पार्टी की असली कमान गांधी-नेहरू परिवार (सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) के हाथ में है। उन्होंने सलाह दी कि गांधी परिवार को अपनी इस 'प्राइवेट लिमिटेड कंपनी' को संभालना चाहिए और अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को मर्यादा के दायरे में रहकर आचरण करने की हिदायत देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रधानमंत्री के माता-पिता का इसी तरह अपमान होता रहा, तो देश की जनता कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह नकार देगी। ​अदालती मामलों पर प्रतिक्रिया से किया किनारा ​राहुल गांधी से जुड़े अदालती मामलों और बयानों पर टिप्पणी करते हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका के विषय अदालत और वादी के क्षेत्राधिकार में आते हैं। अदालत किसी को बरी कर सकती है या सजा दे सकती है, इसलिए इस पर उनका कुछ भी कहना उचित नहीं है। यदि वादी निचली अदालत के फैसले से संतुष्ट नहीं होता, तो वह ऊपरी अदालत जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमर्यादित बयानों और आचरण के चलते राहुल गांधी पहले से ही कई मामलों में आरोपित हैं, और खरगे के ताजा बयानों के खिलाफ रायबरेली के लोगों में गहरा आक्रोश है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मनाई गई वाल्मीकि जयंती:अर्धनारीश्वर महाकाल मंदिर में हुआ हवन, श्रद्धालुओं के बीच बंटा प्रसाद
    Next Article
    आगरा में लगेगा दीपावली आनंद मेला:31 अक्टूबर को श्रीराम पार्क में मनोरंजक प्रस्तुतियां, सजेंगी महिलाओं की 45 दुकानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment