Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मौसम बदलने से बढ़े बुखार के मरीज, AQI-162:न्यूनतम 20 डिग्री पारा, जिला अस्पताल में 10 डॉक्टर 6 घंटे में देख रहे 1000 मरीज

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में कल हुई रिमझिम बारिश के बाद मौसम में करवट ली है। बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या प्राइवेट-सरकारी अस्पताल में लगातार बढ़ रही है। न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है, 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के बीच AQI 162 पहुंचा है। शुक्रवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन बादल छाने और आंधी के साथ बारिश के अलर्ट के बीच अपराह्न 12 बजे शाम 06 बजे तक अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है, रात्रि में फिर टेंपरेचर गिरेगा और 3 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। बारिश से मौसम बदला है दिन में धूप निकलने से हो रही गर्मी से भी रात मिली है लेकिन मौसम के बदलने का असर स्वास्थ्य पर अधिक पड़ रहा है। हर घर में बुखार से पीड़ित मरीज हैं, जिला संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी 1000 के पार जा रही है प्रतिदिन 300 से अधिक बुखार के मरीज नए सामने आ रहे हैं। ऐसी ही स्थिति सभी सीएचसी की है, ओपीडी 500 के पार जा रही है। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि अस्पताल में 46 मरीज भर्ती हैं, इमरजेंसी वार्ड में 7 मरीज हैं। बदलते मौसम देखते हुए आईसोलेशन बनाए गए हैं। प्रतिदिन ब्लड जांच की संख्या 8000 पहुंच रही है उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिन से जिला अस्पताल की यही स्थिति है। आपको बता दें कि 10 डॉक्टर 6 घंटे ओपीडी कर रहे हैं, मिनट भर से भी कम समय में मरीजों को दवाई और जांच लिख रहे हैं। सुबह 7:30 बजे से ही मरीज अस्पताल पहुंचना शुरू कर देते हैं। पिछले शुक्रवार को 12 मिलीमीटर और बीते रविवार को 16 मिलीमीटर, कल गुरुवार को 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी पटाखा हादसा- एक के बाद एक तीन धमाके हुए:लोग बोले- राजू सिर्फ दिखाने के लिए कपड़े बेचता था, घर में बनाता था पटाखा
    Next Article
    हत्या से पहले जमकर उपद्रव, वीडियो सामने आया:1:30 सेकेंड के वीडियो में दोनों पक्ष भिड़ते दिखे, दो पुलिसवाले भी नजर आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment