Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र BSA मुकुल आनंद पाण्डेय राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित:शैक्षणिक प्रशासन में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान

    8 hours ago

    1

    0

    जनपद सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मुकुल आनंद पाण्डेय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें शैक्षणिक प्रशासन में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के लिए पाण्डेय के साथ सीतापुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, कौशाम्बी के डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा और कन्नौज के संदीप कुमार का भी चयन हुआ है। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) के प्रस्ताव पर शासन ने इन अधिकारियों को पुरस्कार ग्रहण करने हेतु अनापत्ति प्रमाणपत्र और सतर्कता अनापत्ति प्रदान कर दी है। मुकुल आनंद पाण्डेय को वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान किए गए प्रशासनिक नवाचारों के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि सोनभद्र जिले के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इससे पहले जिले में तैनात रहे पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भी उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल नवाचार श्रेणी में यह सम्मान मिल चुका है। बता दे कि पिछले वर्ष जुलाई में आयोजित एक ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण में पाण्डेय ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से विशेषज्ञों को प्रभावित किया था। उनके नेतृत्व में जिले की ओर से निपुण भारत मिशन की निगरानी के लिए विकसित डैशबोर्ड को नवाचारपूर्ण और अन्य जिलों में लागू किए जा सकने वाले मॉडल के रूप में सराहा गया। इस डैशबोर्ड के निर्माण में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) सोनभद्र का तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ, जबकि विभाग के शिक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश ने इस पहल को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डैशबोर्ड के माध्यम से कक्षावार लक्ष्य निर्धारित कर उपचारात्मक शिक्षण सुनिश्चित किया गया, जिससे छात्रों की उपस्थिति दर में वृद्धि हुई और ड्रॉपआउट दर में कमी आई। इस प्रभावी निगरानी का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के अधिगम स्तर को सुधारना और उसकी सतत निगरानी सुनिश्चित करना था। इसी के परिणामस्वरूप छात्र मूल्यांकन परीक्षा 2024 में सोनभद्र ने पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:6720 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, पहले दिन 2027 रहे अनुपस्थित, बाल-कान चेक किया
    Next Article
    आलू के दाम गिरे, किसान आर्थिक संकट में:मैनपुरी में किसान कांग्रेस ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment