Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पुलवामा शहीदों को याद किया गया:इनरव्हील क्लब हार्टबीट ने दी श्रद्धांजलि, काला दिवस के रूप में मनाया

    11 hours ago

    1

    0

    इनरव्हील क्लब सम्भल हार्टबीट ने 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। क्लब की सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दिन को क्लब ने 'काला दिवस' के रूप में याद किया। यह कार्यक्रम 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 22 सीआरपीएफ जवानों की याद में आयोजित किया गया था। क्लब की अध्यक्ष पूर्वी वार्ष्णेय ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले में देश के 22 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। उनका बलिदान और साहस हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा। उन्होंने बताया कि शहीदों की याद में आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज और नई पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की भावना से अवगत कराते हैं। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में सैनिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता पैदा करना भी है। मिनी रस्तोगी ने इस अवसर पर कहा कि मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने का उद्देश्य केवल शहीदों को याद करना नहीं है, बल्कि बच्चों को यह समझाना भी है कि सीमा पर रहना आसान काम नहीं होता। हर जवान किसी का बेटा, पति, भाई या पिता होता है। उन्होंने आगे कहा कि जब कोई जवान शहीद होता है, तो उसका परिवार और पूरे देश पर गहरा असर पड़ता है। बच्चों के मन में यह भावना विकसित करना आवश्यक है कि देश की सुरक्षा के लिए जवानों का बलिदान अमूल्य है। इस मौके पर क्लब की सेक्रेटरी मोनिका वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष चारु गुप्ता, अर्चना सैनी, खुशबू वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्य विमलेश कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस, समर्पण तथा देशभक्ति को याद किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि:14 फरवरी को 'ब्लैक डे' मनाते हुए होटल-रेस्टोरेंट में सर्च अभियान
    Next Article
    लखनऊ के KGMU पहुंचे देश-विदेश के डॉक्टर:कम पैसे में फेफड़ों के कैंसर का इलाज होगा, सुपर एडवांस तकनीकी बताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment