Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में रोज़ा इफ्तार पार्टी आयोजित:विधायक इकबाल महमूद ने अमन-शांति का संदेश दिया

    3 hours ago

    1

    0

    संभल शहर में रमज़ान के दूसरे अशरे के मौके पर रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हाजी फेज़ान मरगूब अंसारी द्वारा किया गया, जिसमें सम्भल सदर विधायक इकबाल महमूद अपने पुत्र सुहेल इकबाल के साथ शामिल हुए और रोज़ेदारों के साथ इफ्तार किया। इफ्तार से पहले विधायक इकबाल महमूद ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि रमज़ान का पाक महीना सब्र, सहनशीलता और इंसानियत का पैगाम देता है। इस दौरान नफरत और भेदभाव से दूर रहकर आपसी मोहब्बत और सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए। विधायक ने संभल की गंगा-जमुनी तहज़ीब का जिक्र करते हुए कहा कि यह शहर हमेशा से भाईचारे और एकता की मिसाल रहा है। इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने रोज़ेदारों को रमज़ान की मुबारकबाद दी और कहा कि समाज की प्रगति आपसी सहयोग और सद्भाव से ही संभव है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। विधायक के पहुंचने पर आयोजकों और उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से रोज़ा खोला, जिसके बाद सामूहिक नमाज़ अदा की गई। इफ्तार के बाद विधायक ने लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में देश और प्रदेश की खुशहाली व शांति के लिए विशेष दुआ की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में महिला का शव फंदे से लटका मिला शव:अप्रैली में होनी थी बेटी की शादी, पति सऊदी में करते हैं नौकरी
    Next Article
    गोंडा में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:लड़की के अपहरण मामले में था फरार, एसपी विनीत ने घोषित किया था इनाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment