Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में शादी के दूसरे दिन दूल्हे पर हमला:जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों पर मारपीट का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के इंचौली गांव में शादी की खुशियां अभी घर से विदा भी नहीं हुई थीं कि जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। शादी के दूसरे दिन मंगलवार सुबह दूल्हे के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने अपने चचेरे भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों समेत करीब सात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि रिश्तेदार उसकी शादी से नाराज थे, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि शादी न होने पर जमीन उनके हिस्से में आ जाएगी। कमरे से बाहर निकलते ही किया हमला इंचौली गांव निवासी कृष्णपाल पुत्र मुंशी ने बताया कि उसकी शादी बिलारी निवासी क्रांति से हुई है। सोमवार को शादी के बाद पत्नी घर आई थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह अपने कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकला। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद करीब सात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों में उसके चचेरे भाई और परिवार के अन्य रिश्तेदार शामिल थे। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। 9-10 बीघा जमीन को लेकर चल रहा विवाद कृष्णपाल के मुताबिक, परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उसके पास करीब नौ से दस बीघा जमीन है, जिसकी कीमत लगभग 20 से 25 लाख रुपये बताई गई है। पीड़ित का आरोप है कि रिश्तेदार इस जमीन को चाहते हैं और पहले भी इसे लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। उसका कहना है कि रिश्तेदार उसकी शादी नहीं चाहते थे। उन्हें लगता था कि यदि उसकी शादी नहीं होती तो जमीन उनके हिस्से में आ जाती। कृष्णपाल मुरादाबाद में पॉलिश का काम करता है। जिला अस्पताल में कराया मेडिकल, पुलिस को दी तहरीर पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह थाने पहुंचा। वहां से उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार और मेडिकल कराने के बाद दोपहर करीब दो बजे उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोपहर दो बजे तहरीर प्राप्त हुई है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संविधान दिवस पर लखनऊ में होगी ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली:2027 विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की रणनीति का करेंगे मंथन
    Next Article
    गंगा-स्नान के दौरान एक ही परिवार के 4 लोग डूबे:बिजनौर में किशोरी को लोगों ने बचाया, महिला और दो किशोर की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment