Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में तापमान गिरने के साथ मौसम में बढ़ी ठंडक:AQI 174 दर्ज; मौसम बदलने से अस्पतालों में बढ़े मरीज, डॉक्टरों ने दी सलाह

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ मंगलवार सुबह धूप खिली। न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई, जबकि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण मौसम में ठंडक महसूस हुई। हवा की गुणवत्ता का स्तर अस्वस्थ स्थिति में रहा और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 174 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूरे दिन मौसम साफ रहने का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह 8 बजे जनपद का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सुबह 9 बजे बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रात में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के साथ इसके 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम ने बदली करवट अक्टूबर महीने में अलग-अलग दिनों में तीन बार बारिश और एक दिन ओलावृष्टि होने के बाद मौसम में बदलाव आया है। इस साल संभल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। अधिक बारिश को देखते हुए लोग इस बार ठंड अधिक पड़ने की संभावना जता रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से धान, बाजरा, ईख और उड़द की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण किसानों की फसलों पर असर पड़ा है। सामान्य से 97 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज संभल में 1 जून से 30 सितंबर तक कुल 1294.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। इस तरह जनपद में सामान्य से 97 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को 12 मिलीमीटर और 11 अक्टूबर को 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, बीते गुरुवार को 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम बदलने से अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़ मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। डॉक्टर लोगों को बाहर की चीजों के सेवन से बचने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. नीरज कुमार ने गले के संक्रमण से बचाव और राहत के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी। लगातार तीन दिन की छुट्टी के कारण जिला संयुक्त चिकित्सालय में अभी भी 25 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल खुलने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। रामनवमी और दशहरा मेले की छुट्टी के कारण अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक केवल तीन घंटे चली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    23 अक्टूबर को मतदान के लिए कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी:जालौन में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा
    Next Article
    हत्याकांड में सपा नेता महेंद्र पाल 20 दिन से फरार:बांदा में जुटाए जा रहे सबूत, 80% जांच पूरी होने का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment