Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में उमस भरी गर्मी, पारा 41 डिग्री:AQI 100 दर्ज, हल्के बादल छाए रहेंगे, गर्म हवाएं चलेंगी

    17 hours ago

    1

    0

    संभल में पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 100 रहा। सोमवार सुबह 8 बजे संभल का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पिछले तीन दिनों से दोपहर में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस बार नौतपा का असर संभल में खास देखने को नहीं मिला। दोपहर में तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। यह स्थिति मई महीने के शुरुआती 15 दिनों के समान है, जब मई की शुरुआत सुहावने मौसम से हुई थी, लेकिन बाद में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। जून में हुई चार दिनों की बारिश से मौसम सुहावना हुआ था, लेकिन अब तीन दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 24 जून तक संभल पहुंचेगा और इसके आगमन से पहले 5 से 6 दिन और गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि, अप्रैल में दर्ज 47 डिग्री और मई में 45 डिग्री के अधिकतम तापमान की तुलना में वर्तमान तापमान अभी भी 4 डिग्री सेल्सियस कम है। शहरी क्षेत्रों में बिजली की समस्या के कारण लोग गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं किसान भी सिंचाई को लेकर चिंतित थे। हालांकि, लगातार पांच दिनों तक हुई बारिश से मक्का, ईख, चरई, मेंथा और अन्य सब्जियों वाली फसलों को लाभ हुआ है, क्योंकि इससे पहले सिंचाई की समस्या आ रही थी। अच्छे मौसम को देखते हुए किसानों ने धान की बुवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी मोहम्मद सालिम ने बताया कि चार-पांच दिन बारिश पड़ने से मौसम अच्छा हुआ था, लेकिन 3 दिन से बहुत ज्यादा गर्मी है। दोपहर में सड़क पर निकलने से परहेज करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में फिर बढ़ी गर्मी, तापमान 41°C पार:सुबह से निकल रही तेज धूप, 11 जून को हीटवेव का अलर्ट
    Next Article
    लखनऊ में बेकाबू डंपर दुकान में घुसा, 2 युवक घायल:दुकान में सो रहे थे दोनों युवक, एक की हालत नाजुक; कई दुकानों को भी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment