Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बेकाबू डंपर दुकान में घुसा, 2 युवक घायल:दुकान में सो रहे थे दोनों युवक, एक की हालत नाजुक; कई दुकानों को भी नुकसान

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर सब्जी की दुकान में घुस गया। हादसे में दुकान के अंदर सो रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। गोयला गांव निवासी हसमत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 जून को शाम करीब 4:15 बजे अपट्रान चौराहे के पास डंपर (UP79 AT 6350) का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान डंपर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित होकर उनकी सब्जी की दुकान में घुस गया और पलट गया। हादसे के समय दुकान में हसमत का बेटा आसिफ (21) और बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला निवासी कल्लू (26) सो रहे थे। डंपर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से कल्लू की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। तीन अन्य दुकानों को भी नुकसान डंपर पलटने से आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। वारिस अली, मोहम्मद मुन्ना और मोहम्मद मन्ना की दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पीड़ित हसमत की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में उमस भरी गर्मी, पारा 41 डिग्री:AQI 100 दर्ज, हल्के बादल छाए रहेंगे, गर्म हवाएं चलेंगी
    Next Article
    यूपी में बॉडी-वॉर्न कैमरे के बिना नहीं होगी विजिलेंस जांच:ऊर्जा राज्यमंत्री का निर्देश, बोले- जनता को परेशान करने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment