Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में विदाई समारोह में रोए IPS कृष्ण बिश्नोई:डीएम ने संभाला, फिर खुद भी भावुक हुए; 710 दिन का कार्यकाल पूरा किया

    41 minutes ago

    1

    0

    आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संभल के एसपी पद पर 710 दिनों का अपना कार्यकाल पूरा किया। शनिवार को पुलिस लाइन बहजोई कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित विदाई समारोह लगभग 3 घंटे चला, जहां एसपी बिश्नोई अपने सहयोगियों को याद करते हुए भावुक हो गए। उनके बराबर में बैठे डीएम अंकित खंडेलवाल भी कुछ ही क्षणों में भावुक हो गए। एसपी बिश्नोई ने अपने कार्यकाल के दौरान साथ काम करने वाले सहयोगियों को याद करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। पुलिस अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसपी को फूलों से विदाई दी। इस दौरान उन्होंने एक पीड़ित किसान की कहानी सुनाई। जिसे 10 साल से 50 लाख रुपये से अधिक की अपनी जमीन का हक नहीं मिल रहा था। एसपी ने बताया कि उनके निर्देश पर चकबंदी अधिकारियों ने मात्र दो दिन में किसान को उसकी जमीन वापस दिलाई। उन्होंने जनपद संभल में अपने कार्यकाल की कई अन्य घटनाओं का भी संक्षिप्त जिक्र किया। अपने संबोधन में एसपी बिश्नोई ने 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा की घटना का उल्लेख किया। उन्होंने सीओ संभल कुलदीप कुमार के कार्य की विशेष प्रशंसा की। एसपी ने कहा कि इस घटना में पुलिस और प्रशासन ने कंधे से कंधा मिलाकर परिस्थितियों का सामना किया। उन्होंने विशेष रूप से सीओ संभल कुलदीप कुमार को मुकदमों की लिखा-पढ़ी, एसआईटी का नेतृत्व और साक्ष्य जुटाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद दिया। केके बिश्नोई ने बताया कि संभल हिंसा से संबंधित 284 याचिकाएं अब तक हाईकोर्ट से निस्तारित की जा चुकी हैं, जिनमें जमानत संबंधी मामले भी शामिल हैं। कुछ याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट से भी निस्तारित हुई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि संभल पुलिस के खिलाफ कभी कोई प्रतिकूल आदेश नहीं आया, क्योंकि पुलिस ने हर मामले को विधि-सम्मत तरीके से निपटाया। उन्होंने उन पुलिसकर्मियों की भी सराहना की, जिन्हें चोटें लगने के बावजूद वे कर्तव्य पर डटे रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधानसभा अध्यक्ष महाना प्रधानाचार्य परिषद अधिवेशन में:उन्नाव में बोले- शिक्षा, संस्कार से भारत फिर बनेगा विश्वगुरु
    Next Article
    BHU में UG की 97.80% सीटें फुल:106 सीटों के लिए स्पॉट राउंड शुरू, 24 तक रजिस्ट्रेशन; 25 से सीटों का आवंटन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment