Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में नाबालिक का अपहरण कर रेप आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर के रहने वाले आरोपी ने घटना को दिया था अंजाम, पुलिस की विवेचना में आया था नाम

    13 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत नाबालिक किशोरी का अपहरण कर रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 21 अक्टूबर को पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 19 अक्टूबर को नाबालिक घर से निकली थी। जिसके बाद से घर पर वापस नहीं लौटी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर नाबालिक की तलाश शुरू कर दी। इसके साथ ही मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा दिया। सर्विलांस के माध्यम से यह बात सामने आई की नाबालिक का अपहरण गाजीपुर के रहने वाले युवक ने किया था। जिसके बाद से पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। बरामद नाबालिक का मेडिकल कराया गया मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया। आरोपी को किया गया गिरफ्तार मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की विवेचना के दौरान आरोपी के बारे में सूचना मिली कि आरोपी बाबूराव बाजार से कहीं फरार होने वाला है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बंटी जो कि गाजीपुर जिले का रहने वाला है को हिरासत में ले लिया आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में नाबालिक के अपहरण का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज जंक्शन पर 9 मुकदमों में वांछित अपराधी गिरफ्तार:जीआरपी ने कानपुर के हिस्ट्रीशीटर रेहान को चोरी के मोबाइल संग दबोचा
    Next Article
    संभल में 'यादवजी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध शुरू:निर्माता और निर्देशक पर केस, फिल्म बैन करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment