Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिराने की तैयारी:मजदूर मीनार पर चढ़ा, दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा गया

    8 hours ago

    1

    0

    संभल में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे से मस्जिद और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई चल रही है। मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार को तोड़ने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाई गई है। मौके पर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके आसपास के लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, कुछ लोग छतों से बुलडोजर की कार्रवाई देखते नजर आए। इसके अलावा, ग्रामीण गुलाम और आसमा के मकानों के कुछ हिस्से सरकारी जमीन पर बने हैं। प्रशासन ने दोनों से खुद ही कब्जा हटाने को कहा है। इसके बाद आसमा ने घर के आगे बने हिस्से को और गुलाम ने घर के गेट को छैनी-हथौड़ी से तोड़ना शुरू कर दिया है। 12 दिन पहले, यानी 5 अप्रैल को मस्जिद पर कार्रवाई होनी थी, लेकिन उस समय बुलडोजर चालक ने मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार तोड़ने से मना कर दिया था। चालक का कहना था कि मीनार उनके ऊपर गिर सकती है। हालांकि उस दिन मदरसा, पांच दुकानें और मस्जिद का गेट तोड़ दिया गया था। दुकानों का करीब 20 फीसदी हिस्सा बच गया था, जिसे आज गिराया जा रहा है। मामला मुबारकपुर बंद गांव का है। बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें देखिए- जिनके मकानों को तोड़ने के आदेश, उन्होंने क्या कहा जानिए पूरा मामला बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधवा को बंधक बनाकर प्रेमी और होटल-संचालक ने रेप किया:अलीगढ़ जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया; गाजियाबाद की रहने वाली है
    Next Article
    राहुल गांधी की नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज:एफआईआर खारिज होने के आदेश को दी गई थी चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment