Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार:मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग की पुष्टि, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

    2 hours ago

    1

    0

    संभल पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मेडिकल जांच कराई, जिसमें किशोरी के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। यह पूरा मामला संभल जनपद की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी के पिता ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में राजा बाबू पुत्र जगदीश, निवासी गांव अकरौली, थाना बनियाठेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पीड़िता का मेडिकल सरकारी अस्पताल में कराया। मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के नाबालिग पाए जाने के बाद रिपोर्ट में पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई। थाना पुलिस के अनुसार, अभियुक्त राजा बाबू को गांव के चौराहे से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 137(2), 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गुरुवार को थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि फरार चल रहे अभियुक्त राजा बाबू को उपनिरीक्षक पंकज बालियान, हेड कांस्टेबल शहाबुद्दीन और कांस्टेबल मोहित चौधरी की टीम ने गिरफ्तार किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध खनन ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:कुशीनगर में परिजनों ने मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    ओवरटेक करती रोडवेज बस ने छात्र को रौंदा, मौत:एटा में स्कूल से साइकिल से लौट रहा था घर, ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment