Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुभाष बालियान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में 8 दिन बाद पकड़ा, पैर में लगी गोली

    13 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के चर्चित सुभाष बालियान हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम उर्फ छोटन को बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बुढ़ाना-शाहपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान आरोपी जंगल की ओर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। सुभाष बालियान की 15 सितंबर को शामली रोड पर पिन्ना गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग से जुड़ी रंजिश सामने आई थी। इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी शुभम समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं। किनौनी निवासी सुभाष पुत्र रणवीर 15 सितंबर की शाम शामली रोड पर पिन्ना गांव के पास थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, सुभाष के बेटे का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर युवती के भाई शुभम उर्फ छोटन ने साथियों के साथ मिलकर सुभाष की हत्या की थी। पहले बंटी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी चल रहा था फरार हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई थीं। 16 सितंबर को पुलिस ने बंटी उर्फ राहुल को लकड़संधा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि मुख्य आरोपी शुभम उर्फ छोटन समेत अन्य आरोपी फरार थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। चेकिंग देख जंगल की तरफ भागा, पुलिस पर फायरिंग की बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शुभम बुढ़ाना-शाहपुर मार्ग से गुजरने वाला है। पुलिस टीम ने रास्ते में चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह वापस मुड़ा और जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शुभम के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। तमंचा और दो कारतूस मिले, हत्याकांड की जांच में अहम गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम उर्फ छोटन पुत्र सतेन्द्र, निवासी ग्राम किनौनी, थाना शाहपुर के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हत्याकांड की जांच में अहम कड़ी है। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में टेम्प्रेचर 27°C:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, बारिश का अलर्ट
    Next Article
    फर्रुखाबाद में नीबकरोरी रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं:रैंप-पार्किंग से लेकर पानी और रोशनी की होगी व्यवस्था, नई सड़कें और नालियों बनेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment