Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएचसी अधीक्षक हटाए गए, कार्यालय से संबद्ध:एएनएम और आशा बहुओं से अभद्रता की शिकायत, DM ने जांच कमेटी बनाई

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के मिहिपुरवा ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है। उन पर एएनएम और आशा बहुओं के साथ अभद्रता और अवैध धन उगाही का आरोप था। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की है। शनिवार देर रात मिहिपुरवा ब्लॉक की एएनएम और आशा बहुओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक थानेदार पर अक्सर अभद्रता करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रविवार को अधीक्षक थानेदार को उनके पद से हटाकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर घाटमपुर के शिवालयों में भीड़:‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा बैजनाथ धाम, पातालेश्वर महादेव अर्धनारीश्वर रूप में
    Next Article
    Mahashivratri 2026: मोहित रैना से अरुण गोविल तक... इन एक्टर्स ने भगवान शिव बनकर दर्शकों के दिलों में बसाई अमिट छाप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment