Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएचसी में शराब के नशे में डॉक्टर का वीडियो:कार्यालय में बैठकर पी शराब, ड्यूटी नहीं थी, फिर भी हेलमेट पहनकर अस्पताल पहुंचे

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एक डॉक्टर का शराब के नशे में वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सीएचसी में नेत्र चिकित्सक के पद पर तैनात डॉक्टर हरिकेश कुमार बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि रविवार देर शाम वह हेलमेट पहनकर सीएचसी पहुंचे, जबकि उस समय उनकी ड्यूटी नहीं थी। आरोप है कि डॉक्टर हरिकेश कुमार ने अपने कार्यालय के अंदर एक साथी के साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में उन्होंने कार्यालय के भीतर ही पेशाब कर दिया। पैंट गीली देखकर वहां मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई और उनसे सवाल पूछने लगे। बताया गया कि उसी दौरान कुछ घायल मरीजों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया था। इस बीच डॉक्टर की हालत देखकर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। नशे की वजह से डॉक्टर ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश मौके पर मौजूद लोगों ने डॉक्टर की हरकतों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान डॉक्टर ने वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की और बाद में अपने कार्यालय का गेट बंद करने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से मौसम ठंडा:गर्मी से मिली राहत, अब सामान्य रहेगा पारा
    Next Article
    दिल्ली से आए कैदी ने कासगंज में दी परीक्षा:दिल्ली की सेंट्रल जेल से आकर दी उपनिरीक्षक की लिखित परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment