Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से आए कैदी ने कासगंज में दी परीक्षा:दिल्ली की सेंट्रल जेल से आकर दी उपनिरीक्षक की लिखित परीक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज जिले में दिल्ली की सेंट्रल जेल से लाए गए एक कैदी ने उपनिरीक्षक की लिखित परीक्षा दी। यह घटना आजाद गांधी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हुई, जहां दिल्ली पुलिस कैदी को कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की सेंट्रल जेल 12 मंडोली में बंद विशाल यादव (पुत्र रामेश्वर यादव) को यह परीक्षा देने के लिए दिल्ली से कासगंज लाया गया था। दिल्ली पुलिस विशाल को बख्तरबंद गाड़ी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कासगंज लेकर पहुंची। परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक द्वितीय पाली में आयोजित की गई थी। विशाल यादव ने आजाद गांधी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर 13 में अन्य परीक्षार्थियों के साथ निर्धारित सीटिंग प्लान के अनुसार परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान भी पुलिसकर्मी उसकी निगरानी के लिए मौजूद रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद, दिल्ली पुलिस विशाल यादव को अपने सरकारी वाहन से वापस दिल्ली ले गई। इस दौरान परीक्षा देकर जाते समय कैदी का दिल्ली पुलिस के साथ वैन में जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएचसी में शराब के नशे में डॉक्टर का वीडियो:कार्यालय में बैठकर पी शराब, ड्यूटी नहीं थी, फिर भी हेलमेट पहनकर अस्पताल पहुंचे
    Next Article
    शादी समारोह में युवती पर फब्तियां कसने से बवाल:इटावा के मैरिज होम में कुर्सियां चलीं, मारपीट हुई, सलाह समझौते के बाद मामला शांत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment