Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से मौसम ठंडा:गर्मी से मिली राहत, अब सामान्य रहेगा पारा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। इस बीच 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस बीच गरज चमक के साथ लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 35 फीसदी रही। हल्की बारिश से मौसम हुआ ठंडा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। बीती रात से ही उत्तरी तराई इलाकों और मध्यवर्ती जिलों में गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। इससे प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को बढ़ती गर्मी से फिलहाल राहत मिली है। अब मौसम रहेगा सामान्य मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पंजाब पर केंद्रित पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हरियाणा में बने चक्रवाती सिस्टम के चलते पछुआ और पुरवा हवाओं की टकराहट से यह बारिश हुई। तराई क्षेत्रों में तड़ित झंझावात भी देखने को मिला। उन्होंने बताया कि 17-18 मार्च को मौसम शुष्क होने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। 19 से 21 मार्च को एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे पश्चिमी यूपी से शुरू होकर पूरे प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होगी। तापमान फिर से गिरकर सामान्य स्तर के आसपास पहुंच सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में जमीन विवाद पर फायरिंग, 9 नामजद पर केस:पूर्व मंत्री भी शामिल, भाजपा MLC ने SP को लिखा पत्र
    Next Article
    सीएचसी में शराब के नशे में डॉक्टर का वीडियो:कार्यालय में बैठकर पी शराब, ड्यूटी नहीं थी, फिर भी हेलमेट पहनकर अस्पताल पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment