Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप:प्रतापगढ़ में शादी तुड़वाने की भी धमकी, दो बच्चों का पिता है आरोपी

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर की एक युवती ने प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली में एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है और उसकी शादी भी नहीं होने दे रहा। पीड़िता के अनुसार, यह घटना वर्ष 2024 में शुरू हुई थी, जब उसके घर की बिजली खराब हो गई थी। उसने बिजली ठीक कराने के लिए पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पड़ोसी गांव निवासी एक युवक को बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि काम के दौरान ही युवक ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। आरोप है कि आरोपी मनोज उसे शादी का वादा करके घर से भगा ले गया और करीब 15 दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता को पता चला कि उक्त युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। सच्चाई सामने आने पर पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर वापस आ गई और आरोपी से दूरी बना ली। पीड़िता का आरोप है कि जब से उसने आरोपी से दूरी बनाई है, वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी पीड़िता की जहां भी शादी तय होती है, वहां फोन करके उसे तुड़वा देता है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी फोन पर उसे और उसके परिवार को भद्दी गालियां दे रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने तहरीर देकर उक्त युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पट्टी कोतवाल आनंद पाल ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है और तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डलमऊ सामुदायिक शौचालय बदहाल, गंदगी का अंबार:रायबरेली में लाखों की लागत से बना, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
    Next Article
    पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद:बिजनौर में 4 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, 50 हजार जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment