Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी बोले- विदेशी ताकतों ने देश को कमजोर किया:कहा- कीटनाशक दवाएं जमीन को बंजर बना रहीं, BHU में राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन

    9 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- हमारे देश में लंबे समय तक यह धारणा रही है। भारतीय किसी काम के नहीं हैं और केवल विदेशी ही श्रेष्ठ हैं। विदेशी शक्तियों, वामपंथी विचारधारा और भारत-विरोधी तत्वों ने देश के साथ ऐसा करने की कोशिश की और आज भी कर रहे हैं। गंगा के महत्व का पर सीएम योगी ने कहा- बचपन में मेरी मां हमें घर के पास छोटी-छोटी क्यारियों में खेती करने के लिए कहती थीं। हम पौधों को पानी देते, खाद डालते और उनकी देखभाल करते थे। जब किसी पौधे में कीड़े लग जाते थे या उसमें फूल नहीं आते थे, तो हम इसकी शिकायत मां से करते थे। तब मां कहती थीं कि चिंता मत करो। इसके बाद वह एक बर्तन में गंगाजल लाकर पौधों पर छिड़क देती थीं। आश्चर्य की बात यह थी कि चार-पांच दिनों के भीतर उन पौधों में फिर से फूल खिलने लगते थे। तभी हमें गंगा के महत्व का एहसास हुआ था। दरअसल, शनिवार को सीएम योगी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के स्वतंत्रता भवन में विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन किया। इस पहले बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। विज्ञान भारती का यह राष्ट्रीय अधिवेशन 13 और 14 जून को आयोजित किया जा रहा है। 2 दिवसीय अधिवेशन में देश-विदेश से लगभग 1200 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इनमें विज्ञान भारती के सदस्य, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं। देखिए 3 तस्वीरें… सीएम योगी से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा:धूलभरी आंधी चलने के बाद 1 घंटे तक जोरदार बारिश
    Next Article
    अमेठी में मूसलाधार बारिश, सरकारी दफ्तर जलमग्न:एसपी ऑफिस, कोतवाली में भरा पानी; फायर ब्रिगेड ने निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment