Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी की 'इको-फ्रेंडली' होली:आनंदेश्वर बाबा के लिए लखनऊ से आया खास गुलाल, आगरा का पेठा और कन्नौज का इत्र भी भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    होली के उल्लास के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के सुप्रसिद्ध बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर (परमट) के लिए विशेष शुभकामना संदेश और उपहार भेजे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से आए इन उपहारों में शुद्ध प्राकृतिक रंगों से लेकर कन्नौज के मशहूर इत्र तक शामिल हैं, जिनसे इस बार बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। केमिकल नहीं, फूलों वाले रंगों से श्रृंगार मंदिर के महंत महाकाल गिरी जी महाराज जूना अखाड़ा ने बताया कि,मुख्यमंत्री ने पर्यावरण और सेहत का ध्यान रखते हुए पूरी तरह 'इको-फ्रेंडली' उपहार भेजे हैं। इसमें फूलों से तैयार हर्बल गुलाल और प्राकृतिक रंग शामिल हैं। इन रंगों की खासियत यह है कि ये पूरी तरह शुद्ध हैं और इनमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री का संदेश है कि परंपराओं के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण भी जरूरी है। आगरा का पेठा और कन्नौज की खुशबू मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई टोकरी में केवल रंग ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी दिखाई दी। उपहारों में बाबा के भोग के लिए शुद्ध देशी घी से बनी मिठाइयां, आगरा का मशहूर पेठा और रेवड़ी शामिल है। साथ ही, खुशबू के लिए खास तौर पर कन्नौज का इत्र भेजा गया है, जो पूरे मंदिर परिसर को महकाएगा। इसके अलावा पूजन के लिए टेसू के फूल, चंदन का टीका और कंडा (उपला) भी भेजा गया है। महंतों ने दीं दुआएं, 'विकास पुरुष' बनकर चमकें योगी महंत इच्छा गिरी जी महाराज ने बताया कि, मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने का यह संदेश बेहद सराहनीय है। महंतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "बाबा आनंदेश्वर की कृपा मुख्यमंत्री पर बनी रहे। उत्तर प्रदेश जिस तरह विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, वह काबिले तारीफ है। हमारी दुआ है कि योगी जी आगे चलकर देश का नेतृत्व करें और प्रधानमंत्री बनें।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में शिक्षामित्र ने की आत्महत्या:पराली के ढेर में आग लगाई, इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    मेरठ में डॉक्टर ने की आत्महत्या:कमरे में लटका मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment