Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में शिक्षामित्र ने की आत्महत्या:पराली के ढेर में आग लगाई, इलाज के दौरान मौत

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में आरोप है की पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक शिक्षामित्र ने आत्महत्या कर ली। अतरौली गांव निवासी शिक्षामित्र सविता रानी ने पराली के ढेर में खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी सविता रानी की मंगलवार देर रात लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सविता रानी का विवाह 23 फरवरी 2018 को सदर कोतवाली लखीमपुर के हाथीपुर कोठार निवासी से हुआ था। उनका एक आठ वर्षीय पुत्र विराट है। विराट के जन्म के बाद से ही शशि भूषण और सविता रानी के बीच विवाद शुरू हो गया था, जो कोर्ट तक पहुंच गया था। इस दौरान पति ने दूसरी शादी भी कर ली थी। मृतका के भाई संतोष शुक्ला ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले सविता रानी अपनी ससुराल हाथीपुर कोठार गई थीं। मृतका के भाई संतोष ने आरोप लगाया की वहां उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया और उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस घटना के बाद से सविता रानी गुमसुम रहने लगी थीं। मंगलवार को सविता रानी ने अपने मकान के सामने लगे पराली के ढेर में खुद को आग लगा ली। पराली के ढेर को जलता देख ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान ग्रामीणों ने ढेर के अंदर सविता रानी को देखा और उन्हें बाहर निकाला। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस से सविता रानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल ओयल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया, जहां मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सविता रानी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में शोक छा गया। उनके आठ वर्षीय पुत्र विराट का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक अवस्थी ने बताया कि सविता रानी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक श्रीकांत शर्मा ने राधा वैली आवास पर खेली होली:कार्यकर्ताओं संग ब्रज के रसिया गाकर मनाया उत्सव, जमकर किया डांस
    Next Article
    सीएम योगी की 'इको-फ्रेंडली' होली:आनंदेश्वर बाबा के लिए लखनऊ से आया खास गुलाल, आगरा का पेठा और कन्नौज का इत्र भी भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment