Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बारातियों के हुड़दंग मामले में एक युवक गिरफ्तार:गाड़ियों का 10 हजार का चालान, रोड जाम कर आतिशबाजी कर नोट उड़ाए थे

    15 hours ago

    1

    0

    देवरिया में कसया रोड पर बारातियों के हुड़दंग मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बारात में शामिल वाहनों का 10 हजार रुपये का ई-चालान भी किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार को कसया रोड पर हुई। एक बारात के दौरान बारातियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। दूल्हा रोड लाइट के साथ आगे चल रहा था, जबकि कई बाराती वाहनों के बोनट और छत पर सवार होकर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और रुपये की गड्डियां उड़ाई गईं। इस हुड़दंग के कारण सड़क पर जाम लग गया और यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। यह बारात कसया रोड स्थित एक मैरेज हॉल की ओर जा रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस ने शहर के राम गुलाम टोला निवासी शिवम वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा की पहचान की। मंगलवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शिवम का शांतिभंग के आरोप में चालान किया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार राय ने बताया कि हुड़दंग करने वाले एक युवक की पहचान कर उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बारात में शामिल वाहनों का 10 हजार रुपये का ई-चालान किया गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है और उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए भीड़ उमड़ी:सोनभद्र में ओटीपी और गैस की कमी से उपभोक्ता परेशान
    Next Article
    सीएम योगी की माता पर टिप्पणी का विरोध:सहारनपुर में हिन्दू संगठनों ने मौलाना पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment