Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी के मातृशोक में शामिल हुए रवि किशन:बोले- इस दुख की भरपाई संभव नहीं; परिवार को बंधाया ढांढस

    8 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां चंडी घाट पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सीएम और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। रवि किशन ने इस दुखद मौके पर कहा कि मां को खोने का दुख जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है। मातृशोक ऐसी पीड़ा है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कठिन और भावुक समय में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना सांसद रवि किशन ने दिवंगत सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। कई वरिष्ठ नेता और संत रहे मौजूद हरिद्वार के चंडी घाट पर आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह शामिल रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह और अनिल कुमार भी मौजूद रहे। परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, योग गुरु बाबा रामदेव सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और अन्य वरिष्ठजन ने भी पहुंचकर दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने छत से कूदकर जान दी:लखनऊ में पहले कन्नी से गला रेतने की कोशिश की; भांजे के साथ रहते थे
    Next Article
    चंडी घाट पर योगी की मां का अंतिम संस्कार:मेरठ के मंत्री-विधायकों ने दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी से मिलकर जताया दुख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment