Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी ने सुपर स्पेशलियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन:हवन पूजा में लिया हिस्सा, कपिल देव और महेश शर्मा रहे मौजूद

    9 hours ago

    1

    0

    नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को KDSG सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से हवन में हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सांसद डॉ. महेश शर्मा सहित करीब 1000 लोग मौजूद रहे। इनमें अस्पताल का स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और सर्जरी से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। KDSG सुपर स्पेशलिटी अस्पताल करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यह अस्पताल कपिल देव की पार्टनरशिप में स्थापित किया गया है। यहां कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल में उन्नत सर्जरी के लिए हाईटेक मशीनें लगाई गई हैं। प्रबंधन का दावा है कि मरीजों को कम खर्च में आधुनिक और बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी के मायके से न लौटने पर दी जान, कई बार बुलाने के बाद भी नहीं लौटी
    Next Article
    बलरामपुर में अफसरों-पुलिसकर्मियों ने खेली होली:डीएम-एसपी ने गीत गाकर बनाया माहौल, गुलाल लगाकर दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment