Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में अफसरों-पुलिसकर्मियों ने खेली होली:डीएम-एसपी ने गीत गाकर बनाया माहौल, गुलाल लगाकर दी बधाई

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में होली का पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भी रंगों का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया। पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न थानों तक पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। होली के बाद प्रशासनिक माहौल भी उत्सवमय रहा। जिलाधिकारी आवास पर जिले के तमाम अधिकारी एकत्रित हुए और आपसी सौहार्द के साथ होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने भी अधिकारियों के साथ मिलकर होली के रंग में रंगते हुए गीत गाए, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। कार्यक्रम के दौरान, जिलाधिकारी और एसपी ने "सूरत आपकी सुभानल्लाह" गीत की धुन पर सुर मिलाए, जिसे सुनकर मौजूद अधिकारी झूम उठे। इसके बाद "दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है" जैसे लोकप्रिय गीतों पर भी अधिकारीगण थिरकते नजर आए। होली मिलन समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, एडीएम, एएसपी सहित कई सर्किल के सीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने भी अधिकारियों के साथ मिलकर होली के रंग में रंगते हुए गीत गाए, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। कार्यक्रम के दौरान, जिलाधिकारी और एसपी ने "सूरत आपकी सुभानल्लाह" गीत की धुन पर सुर मिलाए, जिसे सुनकर मौजूद अधिकारी झूम उठे। इसके बाद "दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है" जैसे लोकप्रिय गीतों पर भी अधिकारीगण थिरकते नजर आए। होली मिलन समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, एडीएम, एएसपी सहित कई सर्किल के सीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी ने सुपर स्पेशलियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन:हवन पूजा में लिया हिस्सा, कपिल देव और महेश शर्मा रहे मौजूद
    Next Article
    झांसी के गांव में हुरियारों पर महिलाएं बरसाएंगी लट्ठ:बरसाने की तरह डागरवाह गांव में होती है लट्ठमार होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment