Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर बच्ची की मौत:हाथरस में ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रही थी, बैलेंस बिगड़ने से गिरी, 10 मिनट तड़पी

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में 8 साल की बच्ची की ट्रैक्टर के टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर मौत हो गई। बच्ची अपने पिता के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रही थी। रास्ते में हचका लगने पर बच्ची का बैलेंस बिगड़ गया और नीचे गिरकर टायर और मर्डगार्ड में फंस गई। ड्राइवर ने तुरंत ट्रैक्टर रोका। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। बच्ची को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला हसायन कोतवाली क्षेत्र का है। कक्षा तीन की छात्रा थी बच्ची नगला अडू गांव में सुरेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह किसानी करते हैं। उनकी 8 साल की बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दीक्षा गांव के तीन बच्चों के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रही थी। ट्रैक्टर उसके चाचा चला रहे थे। वह ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बनी सीट पर बैठी हुई थी। इसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रैक्टर के मडगार्ड और पिछले टायर के बीच फंस गई। ट्रैक्टर चालक ने तुरंत वाहन रोका। करीब 10 मिनट तक बच्ची टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर तड़पती रही। ग्रामीणों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाली निरीक्षक हसायन गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। बच्ची ट्रैक्टर पर बैठी थी। बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 17 साल के भतीजे ने चाची की हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी पर गोली मारी; मेरठ में मर्डर के बाद थाने पहुंचा मेरठ में गुरुवार सुबह 17 साल के भतीजे ने 32 साल की चाची की हत्या कर दी। भतीजा अचानक बेडरूम में घुसा। कनपटी में सटाकर तमंचे से गोली मार दी। फिर मौके से भाग गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसने मवाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बोला- आए दिन चाची झगड़ा करती थी, इसीलिए गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9:20 बजे सभी घर के कामों में बिजी थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग दौड़े तो पूजा त्यागी बेडरूम में फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। इतने में 17 साल का भतीजा तमंचा लेकर भागता दिखाई दिया। थोड़ी ही देर में पूजा ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में जनगणना 2027 की तैयारी बैठक:अधिकारियों को पहले चरण का प्रशिक्षण दिया गया
    Next Article
    सीएम योगी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल शहर में:दीनदयाल विद्यालय में आयोजित संघ की बैठक में होंगे शामिल, बनेगी चुनावी रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment