Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैफई यूनिवर्सिटी स्थापना दिवस में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक:बोले- 81 मेडिकल कॉलेज संचालित, नए ट्रॉमा सेंटर की घोषणा

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में स्थित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिरकत की। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मुकदमे का मामला अदालत में लंबित है, इसलिए इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी। इटावा स्थित सैफई विश्वविद्यालय परिसर में स्थापना दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया गया। उपमुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम हॉल में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की गई हैं। मेडिकल कॉलेज और नई सुविधाओं की घोषणा उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रहे हैं। जहां मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां भी जल्द नए कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान को और आगे बढ़ाया जाएगा और यहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 200 एमबीबीएस सीटें हैं। साथ ही हाईवे पर जल्द नया ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा, जिसका संचालन सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इटावा ही नहीं, आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं, इसलिए व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए। मरीजों की सेवा पर जोर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता के प्रति सरकार की पूरी प्रतिबद्धता है। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों से अपील की कि पूरी लगन और जिम्मेदारी से काम करें। किसी भी मरीज को निराश न किया जाए और न ही वापस लौटाया जाए। मरीजों की सेवा भगवान की तरह करना सभी का दायित्व है। राजनीतिक सवालों पर दिया जवाब पत्रकारों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर भी सवाल किया, जिसमें 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सवालों का कोई मतलब नहीं है। देखिए तीन फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी पर ED का छापा:कौशांबी में कंपनी के दफ्तर और प्लांट पर कार्रवाई, शादी का पंपलेट लगाकर आई 6 अर्टिगा
    Next Article
    बदायूं में सराफा दुकान में चोरी की कोशिश:पड़ोसियों की सतर्कता से एक संदिग्ध को पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment