Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर उत्तराखंड में ट्रैकिंग के बीच लापता:नोएडा से 3 दोस्तों संग बागेश्वर आया था, नैनीताल की युवती की उत्तरकाशी में तलाश

    14 hours ago

    2

    0

    उत्तराखंड में ट्रैकिंग के दौरान दो टूरिस्ट लापता हो गए हैं। पहला मामला बागेश्वर का है। यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान का 4 दिन बीत जाने के बावजूद कोई सुराग नहीं लग पाया है। वह पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से लौटते समय लापता हो गए थे। वहीं, दूसरा मामला उत्तरकाशी का है। यहां नैनीताल की एक युवती बबीता पांडे दोस्तों संग ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गई है, जिसका दो दिन बीत जाने के बावजूद पता नहीं चल सका है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान की तलाश में 28 मई से SDRF, NDRF, फायर सर्विस, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम लगातार सघन खोज अभियान चला रही हैं। अभिषेक चौहान (28) मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। उनका परिवार नोएडा में रहता है। चौहान गुजरात में एक MNC में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अब खोज अभियान में ड्रोन कैमरों और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। अभिषेक का परिवार बागेश्वर पहुंच चुका है। चौहान के साथ उनके 3 अन्य दोस्त भी आए थे, जो सुरक्षित हैं। खराब मौसम के चलते NDRF की टीम खोज अभियान के लिए हेलिकॉप्टर की मदद नहीं ले पा रही। इस बीच पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर पड़ने वाली 3 से 4 नदियां उफान पर आ गई हैं। रेस्क्यू की 3 तस्वीरें… 5 पॉइंट में पूरी खबर… 1. नोएडा से ट्रैकिंग करने आए थे अभिषेक- मूल रूप से सहारनपुर निवासी और नोएडा में रहने वाले अभिषेक चौहान (28) गुजरात की MNC में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे 28 मई को अपने 3 सॉफ्टवेयर इंजीनियर दोस्त के साथ स्थानीय गाइड आनंद राम के साथ पिंडारी ट्रैक पर खाती से द्वाली की ओर निकले थे। 29 मई को वापसी के दौरान मलियाधोड़ के पास अभिषेक फोटोग्राफी करने के लिए रुक गए। उन्होंने गाइड को आगे जाकर मैगी पॉइंट पर इंतजार करने को कहा। 2. गाइड के सर्च करने पर नहीं मिले- काफी देर तक अभिषेक के न पहुंचने पर गाइड उन्हें खोजने वापस उस स्थान पर गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रात में खाती गांव पहुंचकर गाइड ने वन विभाग की रेंजर डौली डोभाल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई और पुलिस व SDRF की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं। 3. NDRF चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन- पर्यटक की तलाश के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें SDRF, NDRF, पुलिस विभाग, वन विभाग, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीण शामिल है। 4. दो दिन बाद मिला कैमरा- खोज अभियान के दूसरे दिन, रेस्क्यू टीम को मलियाधोड़ के पास नदी किनारे अभिषेक का कैमरा बरामद हुआ। हालांकि, कैमरे के आसपास या नदी के पास अभिषेक का कोई अन्य सुराग नहीं मिल पाया है। 5. ट्रैक पर फोन सिग्नल नहीं- इलाका अत्यधिक दुर्गम और कठिन भूभाग वाला है। खोज को प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग कर गहरी खाइयों और जंगलों की निगरानी की जा रही है।खराब मौसम के बावजूद टीमें जुटी हुई हैं और स्थिति को देखते हुए हेलिकॉप्टर की मदद लेने पर भी विचार किया जा रहा है। बहन आशू ने बताया- नोएडा में अकेले रहते थे भैया अभिषेक की छोटी बहन ने बताया - भैया अकेले ही नोएडा में अभी शिफ्ट हुए थे। पहले ग्रेनो में रहते थे। वो Lnt कंपनी में इंजीनियर हैं। बड़ी बहन लंदन में रहती है। आज ही ग्वालियर आई है। जीजा जी दिल्ली से बागेश्वर जा रहे हैं। अभिषेक के दोस्तों का प्लान था। ये कन्फर्म नहीं पता, बाद में हमें मीडिया से जानकारी मिली कि दोस्तों के साथ गए थे। बुधवार को सबसे पहले पिता जी को पता चला। वो दिल्ली में थे। वो एक समिट में आए हुए थे। मुझे शाम को पता चला। आखिरी बार बुधवार को ही बात हुई थी। मौसम ओर हाल चाल बताया था। चरवाहे ओर लोकल लोगों ने बहुत सर्च किया। उम्मीद है शाम तक जानकारी मिल जाएगी। DSP अजय साह ने बताया 112 के माध्यम से सूचना मिलने के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे बागेश्वर पहुंच चुके हैं। नदी किनारे कैमरा मिला है, लेकिन पर्यटक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हमारी टीमें हर संभव प्रयास कर रही हैं। नैनीताल की युवती उत्तरकाशी में लापता उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक पर गई तीन सदस्यीय दल की सदस्य बबीता पांडे (30) 30 मई से लापता हैं। DM प्रशांत आर्य के निर्देश पर SDRF, NDRF, पुलिस, वन विभाग और डॉग स्क्वॉड की टीमें सघन खोज अभियान चला रही हैं। बबीता पांडे नैनीताल के रामनगर के चिल्किया की रहने वाली है। लापता महिला की तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है और प्रशासन सभी संसाधनों के साथ सुरक्षित रेस्क्यू के प्रयासों में जुटा है। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… पिथौरागढ़ में पिकअप खाई में गिरी, दो युवकों की मौत:ड्राइवर गाड़ी से बाहर छिटका; चिल्लाने पर मदद के लिए दौड़ी ITBP पिथौरागढ़ में पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे; हादसे के वक्त ड्राइवर बाहर छिटक गया, जिससे उसकी जान बच गई। ड्राइवर के चिल्लाने की आवाज सुनकर गश्त कर रहे ITBP के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में LLB छात्रों का हंगामा:बोले- जितना लिखा था उससे कम नंबर मिले, पोर्टल पर बार- बार बदल रहा रिजल्ट
    Next Article
    'बकरीद पर सूर्या की हत्या कर मुस्लिमों को बदनाम किया':पड़ोसी बोले- असद का एनकाउंटर सही, खून का बदला खून होना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment