Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ यूनिवर्सिटी में LLB छात्रों का हंगामा:बोले- जितना लिखा था उससे कम नंबर मिले, पोर्टल पर बार- बार बदल रहा रिजल्ट

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के LLB फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स ने कैंपस में प्रशासनिक भवन का घेराव किया। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर सेमेस्टर रिजल्ट में खामियों को लेकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि जितना लिखा था उससे काफी कम नंबर मिले हैं। कॉपी को सही से चेक नहीं किया गया है। पोर्टल पर रिजल्ट बार-बार बदल रहा है। परीक्षा नियंत्रक को इस विषय पर खुद स्पष्टीकरण देना चाहिए। जो भी गड़बड़ी कर रहे उनके खिलाफ एक्शन भी लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने स्टूडेंट्स को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद कुलपति के नाम का ज्ञापन लेकर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। 25 दिनों से लगा रहे विश्वविद्यालय के चक्कर ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि रिजल्ट घोषित होने के बाद से वे लगातार अपनी समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं। उनका कहना है कि 20 मई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने चार दिनों में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा या ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं की री-चेकिंग की मांग छात्रों ने मांग की है कि जिन विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट पर शक है, उनकी आंसर कॉपी की स्क्रूटनी और री-चेकिंग पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए। साथ ही जिन छात्रों के परिणाम में त्रुटियां पाई जाएं, उनके अंक संशोधित कर दोबारा परिणाम जारी किया जाए। NEP के तहत परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर देने की मांग ज्ञापन में कहा गया है कि संशोधित परिणाम जारी होने के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रावधानों के अनुरूप पात्र छात्रों को द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म भरने का एक और अवसर दिया जाए, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो। 70:30 मूल्यांकन प्रणाली लागू करने की मांग छात्रों ने आगामी सेमेस्टरों से 70:30 (एक्सटर्नल : इंटरनल) अंक योजना लागू करने की मांग भी उठाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरी बेटी की लाश नहीं...वह कभी जींस नहीं पहनी':मां बोलीं- उसके बायकट बाल थे, 45 दिन बाद मिला था शव; अब DNA टेस्ट कराएगी पुलिस
    Next Article
    सॉफ्टवेयर इंजीनियर उत्तराखंड में ट्रैकिंग के बीच लापता:नोएडा से 3 दोस्तों संग बागेश्वर आया था, नैनीताल की युवती की उत्तरकाशी में तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment