Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा गाजियाबाद पहुंचे:यशोदा मेडिसिटी ICU कमांड सेंटर का उद्घाटन किया

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी ने रोगी-केंद्रित और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं तहत एआई-सक्षम ICU कमांड सेंटर की शुरुआत की। यह पहल यशोदा फाउंडेशन्स के तहत एक सीएसआर कार्यक्रम है, जिसका उद्‌द्देश्य तकनीक और विशेषज्ञ निगरानी के माध्यम से गंभीर मरीजों की देखभाल की बेहतर बनाना। इस कमांड सेंटर का उद्‌घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा ने किया। इस मौके पर यशोदा मेडिसिटी के प्रबंधक और डॉक्टर भी मौजूद रहे। इस पहल के तहत यशोदा मेडिसिटी के बेस कमांड सेंटर को एमएमजी जिला अस्पताल, गाजियाबाद के आईसीयू से जोड़ा गया है। मरीज की हालत बिगड़ने से पहले चेतावनी यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से मरीजों से जुड़े डेटा का रियल-टाइम विश्लेषण किया जाता है। यदि मरीज की स्थिति बिगड़ने की संभावना होती है, तो सिस्टम पहले से चेतावनी देता है। इससे दूर बैठकर विशेषज डॉक्टरों ‌द्वारा निगरानी, बेहतर समन्वय और तय चिकित्सा प्रक्रियाओं के अनुसार इलाज संभव ही पाता है। अस्पताल की सूचना प्रणालियों और बेडसाइड मॉनिटरिंग उपकरणों से जुड़कर यह एआई -सक्षम है-आईसीयू प्लेटफ़ॉर्म मरीजों के बड़े डेटा को एक ही डेशबोर्ड पर दिखाता है। इसमें मौजूद विशेष एआई इंजन मरीजों के ओखिम का आकलन करता है। साथ ही जरूरत पड़ने पर तुरंत असर्ट भेजता है। इससे ऑक्टरों को त्वरित और सही निर्णय लेने में मदद मिलती है, संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है और इलाज की सागत कम करने में भी सहायता मिलती है। हर समय कमांड सेंटरसे निगरानी यशोदा मेडिसिटी की क्रिटिकल केयर टीम इस कमांड सेंटर से हर समय निगरानी करती है और ज़रूरत के अनुसार समय पर मार्गदर्शन करती है, जिससे वैश्विक मानकों के अनुरूप इलाज सुनिश्चित होता है। यह पहल न केवल गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के परिणामों में सुधार लाने में सहायक है, बल्कि आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के मरीजी के लिए उच्च गुणवत्ता वाली आईसीयू सेवाओं को अधिक सुनम और किफ़ायती बनाने में भी मदद करती है। समाज के लिए योगदान केंद्रीय मंत्रीय जेपी नड्‌डा ने कहा- यशोदा मेडिसिटी की एआई-सक्षम ई-आईसीयू जैसी पहले यह दिखाती है कि तकनीक के जरिये स्वास्थ्य सेवाओं को किस तरह मज़बूत किया जा सकता है। यह सीएसआर पहल गंभीर मरीजों के लिए लगातार विशेषज निगरानी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी साथ ही अन्य अस्पतालों को भी समाज के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। यशोदा ग्रुप के चेयरमैन और मैनेंजिंग डायरेक्टर डॉ PN अरोड़ा ने कहा हमारी हमेशा से यही सोच रही है कि हर मरीज को विश्वस्तरीय इलाज मिले। एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर के जरिये हम आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ देखरेख को अस्पताल की सीमाओं से बाहर तक पहुंचा रहे हैं। इसका उद्‌द्देश्य जमीनी स्तर पर काम कर रही मेडिकल टीमों को लगातार सहयोग देना है ताकि सहीसमय पर सही इलाज संभव हो सके। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ उपासना अरोड़ा ने कहा कि आज यशोदा मेडिसिटी ने विश्व स्तरीज इलाज में अपनी पहचान देश ओर विदेशों में भी बनाई है। शुभांग अरोडा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने कहा कि यह एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर हमारी उस सोच को दशीला है, जिसमें तकनीक के ज़रिये बड़े स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। 1200 बेड का अस्पताल. यशोदा मेडिसिटी दिल्ली एनसीआर में स्थित एक अत्याधुनिक क्वाटरनरी केयर अस्पताल है, यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स 50 बीघार जमीन पर फैले इस परिसर में कुल 1,200 बेड हैं, जिनमें से पहले चरण में 635 बेड कार्यरत हैं। यहां 65 से अधिक विशेषताएं और 12 से अधिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हैं। यह अस्पताल आधुनिक तकनीक, हरित और डिजिटल डिजाइन तथा रोगी केंद्रित देखभाल के साथ देश के अलग अलग राज्यों और विदेश से आने वाले मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य बोले- IPS ने साजिश रची, राहुल विदेशी टट्टू के प्यादे- डिप्टी CM, पत्नी के सामने पति को 3 गोली मारीं
    Next Article
    डिजिटल गुरुजी का बढ़ रहा क्रेज:CSJMU के शोध में खुलासा, ICT और कंप्यूटर की समझ रखने वाले शिक्षक क्लास में ज्यादा हिट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment