Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगर अंकित हत्याकांड का नया CCTV:स्कॉर्पियो में बैठते ही 4 शूटर्स ने घेरा, गोलियां बरसाईं, हवा में फायरिंग करते हुए भागे

    3 hours ago

    1

    0

    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान (32) हत्याकांड का नया CCTV फुटेज सामने आया है। एक मिनट 6 सेकंड के इस वीडियो में अंकित बुधवार शाम 6:44 बजे ब्लैक टी-शर्ट और लोअर पहनकर जिम से बाहर आते दिख रहे हैं। उनके हाथ में भूरे (ब्राउन) रंग का एक बैग था। जिम से 10-15 मीटर की दूरी पर खड़ी अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो का पिछला गेट खोलकर वे बैग अंदर रखते हैं। फिर कार के पीछे से घूमते हुए ड्राइविंग सीट की तरफ जाते हैं। जैसे ही वे गेट खोलकर अंदर बैठते हैं, घात लगाकर खड़े 4 हमलावर कार को घेर लेते हैं। एक बदमाश अंकित के पास जाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगता है, जबकि बाकी 3 बदमाश गाड़ी को घेरकर फायरिंग करने लगते हैं। आसपास से गुज रही महिलाएं भागने लगती हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश हवा में तमंचा लहराकर फायरिंग करते हुए भाग निकलते हैं। इस दौरान हमलावर चीखते-चिल्लाते भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले, गुरुवार को भी हत्याकांड का एक CCTV फुटेज सामने आया था, जिसमें चारों हमलावर बिना नंबर प्लेट की दो बाइकों से भागते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्याकांड के दो दिन बाद भी खाली हाथ है। एसटीएफ (STF) समेत शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर की पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि शामली में सिंगर अंकित की जिम से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरियाणा के ‘गोगी गैंग’ और सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, पुलिस इस दावे को लेकर फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है। हत्याकांड से जुड़े विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले अंकित बालियान बुधवार शाम 4 बजे शहर कोतवाली के आर्यपुरी नाला पटरी में जिम करने गए थे। करीब 6:45 बजे अंकित जैसे ही जिम से बाहर निकले, उन पर चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि 18 राउंड फायरिंग कर हुई। उनके सिर, पेट में 5 गोली लगी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दिया। मां अंकित की लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के DIG अभिषेक सिंह शामली पहुंचे। अफसरों ने अंकित के पिता को मनाकर रात 12 बजे जाम खुलवाया। अंकित जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उनकी हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वे फेमस भले हरियाणवी गानों के लिए हुए, लेकिन उनका जन्म शामली में ही हुआ था। अंकित बालियान लंबे समय तक हरियाणा के सोनीपत में रहे। पिछले कई महीनों से वह परिवार के साथ गांव में रह रहे थे। उनके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि मां अमरेश गृहिणीं हैं। अंकित दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई का नाम विक्की है। अंकित की शादी हो चुकी थी, लेकिन अभी उनकी कोई संतान नहीं थी। अब पढ़िए CCTV में क्या दिखा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाशों को अंकित के एक एक मूवमेट की जानकारी दी। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए वो पूरी प्लानिंग से आए थे। वो जिम के बाहर खड़े होकर पहले ही घात लगाकर अंकित का इंतजार कर रहे थे। सीसीटीवी में दिख् रहा है कि जिस गली में अंकित की गाड़ी खड़ी है, वहां काफी चहल पहल है, लोगों की आवाजाही है। इसके बीच चारों हमलावर बेखौफ होकर आते हैं और ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हैं। गोलियां की तड़तड़ाहट सुनकर कई लोग अपने घरों से निकल आए। उनके सामने बदमाश पिस्टल लहराते हुए बड़े आराम से भाग जाते हैं। कोई बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। बदमाशों के जाते ही लोगों की भीड़ लग गई। भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान…गाने से फेमस हुए अंकित बालियान अपने गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' से फेमस हुए थे। 2023 में वह शामली में एक रोड शो को लेकर विवादों में भी रहे थे। अंकित इन दिनों शामली में जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। वे फेमस भले हरियाणवी गानों के लिए हुए, लेकिन उनका जन्म शामली में ही हुआ था। बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर की गई थी। इसकी जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। हत्या से एक घंटे पहले पोस्ट किया था नया गाना अंकित ने बुधवार शाम 6 बजे यानी हत्या से ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक गाना पोस्ट किया था। जिसमें वह गाड़ी में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाते हुए नजर आए। उनका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था। इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुए। 2023 में शामली में रोड शो को लेकर अंकित बालियान पर FIR भी हुई थी। 27 जुलाई 2023 को लिलौन बाईपास पर अंकित का स्वागत समारोह हुआ था। गाड़ियों और बाइकों के काफिले के साथ जुलूस निकाला गया था। इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इस रोड शो में कुछ समर्थकों ने हुड़दंगबाजी की थी। अंकित समेत 40 समर्थकों पर FIR दर्ज हुई थी। पुलिस इन एंगल पर जांच आगे बढ़ा रही शुरुआती जांच में पुलिस को छह महीने पहले रोहतक में अंकित और एक अन्य सिंगर के साथ हुई कहासुनी के बारे में पता चला है। इस विवाद के बाद ही अंकित ने रोहतक में रहना कम कर दिया था और बंतीखेड़ा में ज्यादा समय बिताने लगे थे। हालांकि, काम के सिलसिले में उनका रोहतक और आसपास के क्षेत्रों में आना-जाना जारी था। पुलिस यह पता कर रही है कि रोहतक में हुए विवाद का इस हत्याकांड से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस पता लगा रही है कि क्या अंकित को पहले कभी धमकियां मिली थीं। उनके पुराने विवादों और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद, सुपारी और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अंकित के संपर्कों को खंगाला जा रहा है। ---- ये खबर भी पढ़ें अंकित हत्याकांड- पिता बोले- बेटा फौजी बनना चाहता था:सरकारें जो कहती हैं, अब करके दिखाएं; हत्यारों का एनकाउंटर हो 'योगीजी कहते हैं कि अपराधी एक चौराहे से भागेंगे, तो दूसरे पर ढेर कर दिए जाएंगे…। लखनऊ में बैठकर बातें करने से कुछ नहीं होगा। जो कहते हैं, वो यहां करके दिखाइए। अगर प्रशासन अपनी बातों पर खरा नहीं उतरा, तो 5वें दिन हम बॉडी निकाल लेंगे, चाहे जो हो जाए। मेरा बेटा मेरी तरह फौजी बनना चाहता था। वो सपना पूरा नहीं हुआ, तो वीडियो बनाने लगा। मुझे उस पर गर्व है।' यह दर्द और गुस्सा है अंकित बालियान के पिता सतबीर बालियान का। शामली में बुधवार (26 अगस्त) को हरियाणवी सिंगर अंकित की जिम से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमने अंकित के पूरे परिवार से बात की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में बारिश से कटी पोस्टमार्टम हाउस की सड़क:लोगों ने वैकल्पिक रास्ता बनाकर निकाले शव, 3 फीट तक कटी सड़क
    Next Article
    गोरखपुर बस स्टैंड पर उमड़ी भारी भीड़:फ्री बस सेवा पर महिलाएं बोलीं- CM योगी ने बहुत अच्छी सुविधा दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment