Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर बस स्टैंड पर उमड़ी भारी भीड़:फ्री बस सेवा पर महिलाएं बोलीं- CM योगी ने बहुत अच्छी सुविधा दी

    16 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रक्षाबंधन के मौके पर गुरुवार को प्रमुख बस स्टैंडों पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। भाई-बहन के इस पावन पर्व पर अपने घर जाने के लिए सुबह से ही बस स्टेशनों पर लोगों का तांता लगा रहा। गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे रेलवे बस स्टैंड पर महिलाओं और उनके साथ यात्रा कर रहे पुरुषों की भारी भीड़ नजर आई। योगी सरकार की ओर से चलाई गई फ्री बस सेवा का लाभ उठाकर महिलाएं काफी खुश दिखीं। रेलवे बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही कई महिलाओं ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया। यात्रा कर रही महिलाओं ने कहा, "त्योहार के समय सरकार का यह फैसला बेहद राहत देने वाला है। इससे न सिर्फ पैसों की बचत हो रही है, बल्कि सफर भी आसान हो गया है। देखिए तस्वीरें… सबको बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही- RM भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम का पूरा अमला बस स्टेशनों पर मुस्तैद रहा। क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) लव कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार की वजह से सुबह से ही स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा- हमारी पूरी टीम मौके पर मौजूद है और भीड़ को कंट्रोल करने में जुटी है। ज्यादा भीड़ होने के कारण यात्रियों को थोड़ा इंतजार और हल्की-फुल्की परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन सबको सुरक्षित और बेहतर सुविधा देने की पूरी कोशिश की जा रही है। जिन रूटों पर पैसेंजर ज्यादा हैं, बस वहीं थोड़ी दिक्कत आ रही है, जिसे जल्द ही मैनेज किया जा रहा है। फ्री सफर पर क्या बोलीं महिलाएं बस्ती जा रही नैना देवी ने कहा- त्योहार के समय बस का किराया माफ होना हम जैसी गृहणियों के लिए बहुत बड़ी राहत है। इससे पैसों की बचत तो होती ही है, साथ ही भाइयों से मिलने की खुशी भी दोगुनी हो जाती है। इसके लिए सीएम योगी का दिल से धन्यवाद। खलीलाबाद जा रही गरिमा चौधरी बोली- फ्री सेवा के कारण बसों में भीड़ जरूर ज्यादा है, लेकिन सरकार का यह फैसला बेहद सराहनीय है। हमें अपने घर तक पहुंचने में काफी आसानी हो रही है। ओमी राय ने कहा- हर साल रक्षाबंधन पर इस सुविधा का इंतजार रहता है। बस स्टैंड पर व्यवस्था ठीक है और पुलिस प्रशासन भी मदद कर रहा है। राजोद ने कहा कि फ्री बस की वजह से हमें अयोध्या तक सरकारी बस से यात्रा करने को मिला है। ऐसे ही योगी जी फिर जीतेंगे और हम फिर यात्रा करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगर अंकित हत्याकांड का नया CCTV:स्कॉर्पियो में बैठते ही 4 शूटर्स ने घेरा, गोलियां बरसाईं, हवा में फायरिंग करते हुए भागे
    Next Article
    वाराणसी में शुद्ध पेयजल को तरस रहे 200-परिवार:सरसौली वार्ड में गंदे पानी की सप्लाई, लोग बोले - शोषण के लिए बना है नगर निगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment