Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगर बादशाह अब हरियाणा बाल आयोग में तलब:'टटीरी सॉन्ग' पर 7 दिन में जवाब मांगा; महिला आयोग दे चुका अरेस्ट के आदेश

    10 hours ago

    1

    0

    टटीरी सॉन्ग को लेकर बॉलीवुड सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ रही हैं। अब हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बादशाह को समन भेज तलब किया है। सिंगर के साथ ही सॉन्स के निर्देशकों को भी नोटिस भेजा है। 7 दिन के अंदर पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 13 मार्च को हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने पेश न होने पर सिंगर का पासपोर्ट जब्त करते अरेस्ट करने के आदेश दिए थे। आयोग ने पानीपत एसपी को एफआईआर भी दर्ज करने को कहा था। हालांकि इस आदेश पर क्या हुआ, यह सार्वजनिक नहीं हुआ है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कहना है कि सॉन्ग की वीडियो में स्कूली बच्चियों को गलत तरीके से पेश किया गया है। यह सॉन्ग बच्चों को पढ़ाई छोड़ने के लिए उकसाता है। बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। सॉन्ग के रिलीज होने के साथ ही इसमें बादशाह के लिरिक्स और लड़कियों के सीन को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने सॉन्ग को यूट्यूब से हटवा दिया। जींद में 2 व पंचकूला में एक एफआईआर दर्ज हुई। बादशाह के साथ निर्देशकों को भी नोटिस टटीरी सॉन्ग को लेकर बाल अधिकार आयोग को कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद शनिवार को आयोग ने ई-मेल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बादशाह को 7 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। आयोग के अनुसार, वीडियो में कुछ ऐसे दृश्य फिल्माए गए हैं, जो छात्रों के बीच अनुशासनहीनता को बढ़ावा देते हैं। आयोग ने आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया (बादशाह), वीडियो निर्देशक- माही संधू और जोबन संधू, प्रोडक्शन हाउस- बटुगेदरप्रोस और सीईओ आलाप गोशर को नोटिस भेजा है। 3 पॉइंट में पढ़िए…आयोग की आपत्ति आयोग का तर्क- सॉन्ग पढ़ाई छोड़ने के लिए उकसाने वाला आयोग के नोटिस में कहा गया है कि मनोरंजन के नाम पर बच्चों के भविष्य और उनके आचरण के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। आयोग का मानना है कि बादशाह जैसे बड़े कलाकार के करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हैं। ऐसे में इस तरह का प्रजेंटेशन छात्रों को पढ़ाई छोड़ने या स्कूल में गलत व्यवहार करने के लिए उकसा सकता है। अब जानिए सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों… ---------------- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश: महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- पंचकूला-पानीपत SP पासपोर्ट जब्त करें; टटीरी सॉन्ग विवाद में पेश नहीं हुए सिंगर टटीरी सॉन्ग विवाद को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश दिए। बादशाह शुक्रवार को समन पर पानीपत में पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैबिनेट मंत्री बोले- अधिकारी अंदर से हाथी, साइकिल और पंजा:गोरखपुर में संजय निषाद ने कहा- ये ऊपर से कमल ओढ़कर नौकरी कर रहे
    Next Article
    आर माधवन ने फेक अकाउंट को लेकर किया अलर्ट:फैंस से सतर्क रहने की अपील कर कहा– उनसे या उनकी टीम से कोई संबंध नहीं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment