Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगर शान के गानों पर झूम उठे लोग, VIDEO:बहती हवा सा... चांद सिफारिश गाने ने श्रोताओं को भावुक किया, 80 मिनट में गाए 14 सॉन्ग

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुक्रवार रात बॉलीवुड सिंगर शान ने अपने सुरों की महफिल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। CSA ग्राउंड में आयोजित गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में 80 मिनट तक उन्होंने 14 गाने गाए। शान ने ‘मैं हूं डॉन’ गीत से धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद ‘हम जो चलने लगे हैं’ से सुरों का सिलसिला आगे बढ़ाया। बच्चों के लिए उन्होंने ‘बम-बम भोले’ गाकर माहौल को मस्ती से भर दिया। वहीं ‘बहती हवा सा’ और ‘चांद सिफारिश’ ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। ‘ओम शांति ओम’ गूंजते ही पूरा पंडाल दर्शकों और बच्चों के साथ झूम उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन द्विवेदी, फाउंडर अनिल द्विवेदी, डायरेक्टर नीलम द्विवेदी और चीफ डायरेक्टर सौरभ द्विवेदी ने किया।ऊपर फोटो पर क्लिक कर VIDEO देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाइनीज मांझे से 12 दिन में 10 की गर्दन कटी:लखनऊ में ड्रोन से निगरानी, फिर भी उड़ रहीं पतंगें; लोग बोले- जगह फिक्स की जाए
    Next Article
    UP BOARD:हाईस्कूल गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा:10 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल, दो पालियों में होगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment