Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिगरेट के पैसे मांगने पर मारपीट, VIDEO:बिजनौर में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला गंभीर घायल

    11 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के कीरतपुर थाना क्षेत्र के सरयइम्मा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित नफीस पुत्र रफीक ने बताया कि वह गांव में परचून की दुकान चलाता है। बुधवार देर शाम करीब 4:30 बजे गांव के गुलजार और विशाल पुत्र इरशाद उसकी दुकान पर सिगरेट पीने आए। जब नफीस ने उनसे सिगरेट के पैसे मांगे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और वहां से चले गए। कुछ देर बाद, गुलजार और विशाल कई अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर नफीस की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने नफीस को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब नफीस की पत्नी कसीरन और गांव के कुछ अन्य लोग उसे बचाने आए, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में नफीस और उसकी पत्नी कसीरन घायल हो गए। कसीरन मौके पर ही बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया।पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी पक्ष गांव के प्रभावशाली व्यक्ति हैं। घटना का एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग मारपीट और गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लाठी-डंडों से महिला पर हमला करते हुए भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। कीरतपुर पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी-विवाह में चूल्हे पर बना रहे खाना:गोरखपुर में गैस की किल्लत, रिश्तेदारों से मांगकर जुटा रहे इक्का-दुक्का सिलेंडर
    Next Article
    UP बोर्ड एग्जाम का आज अंतिम दिन:वाराणसी समेत सभी जनपदों में 44 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी आज हो रहे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment